कमजोर हूँ कमजोर ही रहने दो

 क्या आप लोग कमजोर रहना पसंद करेंगे 

नहीं । 

जी । हम जानते हैं की कोई भी कमजोर बनना पसंद नहीं करेगा -  हाँ बनना भी नहीं चाहिए । 

पर अगर आप कमजोर हो और यदि आपका कोई मजाक उड़ाये तो क्या आप ताकतवर बनना चाहेंगे !   जी । आप

 बनना चाहोगे । 

क्योंकि आप अपने आप को छोटा महसूस नहीं कर सकते है आपका आत्मसम्मान कहीं घट न जाए आपकी कोई 

बेइज्जती नहो जाए कोई आप को कमजोर न समझे सिर्फ इसी सोच से आप पीछे हो जाते हैं अपनी कामयाबी से । 

.............

मैं कमजोर हूँ मुझे पता है की मेरे झुक जाने से बहुत से लोगों का सम्मान और उनकी अपनी शक्ति प्रदर्शनीयता कुछ 

देर के लिए ही सही पर रुक जाएगी । वे अपने आप को बड़े गर्व से देखने महसूस करेंगे और अपने आप को उस पद 

के काबिल समझेंगे जो उनका कभी है ही नहीं । 


मैंने बहुत बार देखा है की लोग अक्सर

 अपने आप को सामने वाले से उचा या

 बड़ा दिखाने का प्रयास करते हैं वो 

सोचते है उनके एहसान या उनके दबाव से

 हम उनके साथ सभ्यता से पेश आते है

 लेकिन वो नही जानते की शायद 

सामने वाला उनसे ज्यादा और उनकी

 क्षमता से परे कार्य करने मे सक्षम हो सकता है 

वो व्यक्ति आपकी इज्जत शायद दिल से कर रहा हो न की उनके दवाब से शायद वो भी  आप से सम्मान चाहता है

 जो आप नहीं दे पा रहे हो  

पर वो चाहे तो अपनी कमजोरी को हता कर खुद को ताकतवर बना सकता है जिससे आप को उससे ईर्ष्या हो

 सकती  आप उससे अपने आप को कमजोर महसूस कर सकते है । 

इसलिए मेरे कहने का विषय ही है की कमजोर हूँ कमजोर रहने दो जिस दिन ताकतवर बन गया फिर तुम्हें मुझसे 

जलन हो सकती है । 

Comments

Popular Posts