शिक्षकों की एक अनोखी पहल (जागरूकता )
शिक्षकों ने की एक अनोखी पहल । हाँ आपको जानकर हैरानी होगी । उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ने एक ऐसी शुरुआत की है जो शिक्षा जगत एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक मिशाल है । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ में नियुक्त प्राथमिक शिक्षा के शिक्षक श्री विवेकानंद आर्या 'टीचर्स सेल्फ केयर टीम' के नाम से एक टेलीग्राम ग्रुप का निर्माण किया जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 45 हजार शिक्षक जुड़े हैं
इस ग्रुप के द्वारा यदि प्रदेश का कोई भी शिक्षक दिवंगत होता है तो जुड़ा हुआ प्रत्येक शिक्षक , उस दिवंगत शिक्षक के नामिनी के खाते में 100 रु० का सहयोग भेजता है अब तक इस ग्रुप के माध्यम से 8 दिवंगत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ 25 लाख का सहयोग दिया जा चुका है । आज जहां सरकार की तरफ से शिक्षकों के मरणोपरांत किसी भी प्रकार का कोई ग्रैच्युटी , बीमा या कोई अन्य सहयोग नहीं दिया जा रहा है वही शिक्षकों द्वारा एक बड़ी रकम उस दिवंगत शिक्षक के नामिनी को प्रदान कर प्रदेश एवं देश के सामने एक मिशाल प्रस्तुत कर रहा है ।



Comments