Is life beautiful ( क्या जीवन खूबसूरत है )
जिंदगी बहुत खूबसूरत है।
ये मैं नही लोग कहते है मुझे तो नही लगती है खूबसूरत। आपको लगती है क्या नही ना।
इतनी परेशानिया है जीवन मे कोई चैन से नही जी रहा है जिंदगी को और लोग कहते है जिंदगी बहुत खूबसूरत है । कहा से खूबसूरत है मुझे तो सिर्फ परेशानिया और दुख ही दिखाई देता है जीवन में । जहाँ देखो वही दुख कोई खाने के लिए लड़ रहा है तो कोई जमीन के लिए । कोई जीवन के लिए तक कोई मरने के लिए । कोई किसी को पाना चाहता है तो कोई सब कुछ खोना चाहता है । कोई चाहता है कि मुझे सब कुछ मिले तो कोई चाहता है उसे बस उसके हक का ही मिले। मुझे नही लगता कि जीवन खूबसूरत है क्योंकि जिस प्रकार से हमे परेशानिया झेलने को मिल रही है उसमें जीवन का कोई महत्व नही है सब चाहते है कि हमे दुनिया की सारी खुशी मिले पर ये संभव नही है आपको उतना ही मिलेगा जितना आप कर्म करोगे। मुझे नही लगता कि कोई बिना किसी कर्म के कुछ पा जाए । कर्म बिना कुछ संभव नही है जीवन मे कुछ पाना है तो कर्म करना पड़ेगा । और बात जिंदगी के खूबसूरत होने की है तो वो तो है ही खूबसूरत बस आपको उसे जीने का नजरिया देखना होगा ।
मैं बस आपको इतना बताना चाहता हूँ कि जीवन को बोझ समझ कर न जिये उसे जीने के लिए अपना अंदाज़ बदले ।
कोई खुश नही है पर खुश होने का कोई कारण भी नही होता है वो आपके ऊपर है कि आप दुख में भी खुश रह सकते है कि नही।
धन्यवाद।
मैं आदर्श वर्मा



Comments